फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven doctors found absent in online attendance, orders to deduct salary

Etah News: ऑनलाइन हाजिरी में सात चिकित्सक मिले अनुपस्थित, वेतन काटने के आदेश

Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seven doctors found absent in online attendance, orders to deduct salary
एटा। सीएचसी, पीएचसी सहित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चिकित्सकों की उपस्थिति मंगलवार सुबह सीएमओ ने ऑनलाइन दर्ज की। इस दौरान सात चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि ऑनलाइन माध्यम से सुबह चिकित्सकों की उपस्थित दर्ज की जाए। इस दौरान अनुपस्थित मिलने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। इसके तहत मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे चिकित्सकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन मीटिंग की गई। इस दौरान डॉ. हशमुद्दीन, डॉ. राहुल, डॉ. अभिषेक, डॉ. राजीव सहित तीन अन्य चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया अब प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से ही चिकित्सकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


लेट-लतीफी पर लगेगा विराम
आए दिन सामने आता है कि चिकित्सक सीएचसी, पीएचसी आदि पर समय से नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज होने से चिकित्सकों की लेट-लतीफी पर भी विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed