फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Service of four contract workers terminated due to negligence

Etah News: लापरवाही पर चार संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

Tue, 06 Aug 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Service of four contract workers terminated due to negligence
एटा। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक चिकित्सक सहित तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त की कार्रवाई की है। एक चिकित्सक सहित दो एएनएम लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। जबकि डिस्टि्रक डाटा मैनेजर का कार्य असंतोष जनक था।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों पर तैनात एएनएम दीक्षा व सारिका करीब 6 से 7 माह से अनुपस्थिति चल रहीं थीं। नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। इसके साथ ही सकीट सीएचसी पर तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में तैनात चिकित्सक डॉ. रेशू चौहान 6 माह से अनुपस्थित थे। उनके द्वारा कोई सूचना भी नहीं दी गई। इसके अलावा डिस्टि्रक डाटा मैनेजर अतुल भदौरिया का वार्षिक मूल्यांकन किया गया। जहां कार्य असंतोषजनक पाया गया। चारों स्वास्थ्य कर्मियों की फाइल को डीएचएस की मीटिंग में डीएम के सामने रखा गया। उच्चाधिकारियों संसुस्ति पर चारों की संविदा समाप्त की कार्रवाई की गई है। अन्य कर्मचारियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed