फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sero survey: Samples of 38 persons in three lists, fourth list sought

सीरो सर्वे: तीन सूची में 38 व्यक्तियों के हुए सैंपल, मांगी चौथी सूची

Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sero survey: Samples of 38 persons in three lists, fourth list sought
एटा। जिले में सीरो सर्वे जटिल हो गया है। कुल 42 ऐसे लोगों के सैंपल लेकर भेजने हैं, जो कोरोना संक्रमित रह चुके हैं। इसके लिए शासन से भेजी गई तीन सूची में 38 लोगों के ही सैंपल हुए हैं। सूचियों में दर्ज अधिकांश लोग सैंपल देने को तैयार नहीं हो रहे। अब शासन से चौथी सूची की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीरो सर्वे के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर सीरो सर्वे के तहत सैंपलिंग का कार्य चल रहा है। पहले चरण में 27 गांव से 24- 24 सामान्य व्यक्तियों के सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। दूसरे चरण में ऐसे 42 लोगों के लिए सैंपल भेजने हैं, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर स्वस्थ हुए हैं। इसके लिए शासन से अब तक तीन सूची में 134 लोगों के नाम भेजे गए। संपर्क करने पर पता चला कि कई लोग सैंपल नहीं दे रहे हैं। तो कई लोग बाहर होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 38 लोगों के सैंपल कर लिए गए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका है। अब चार लोगों सैंपल लेना बाकी है। इसके लिए शासन से चौथी सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed