फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Self-defense techniques taught under the 'Aparajita' martial arts initiative.

Etah News: अपराजिताः मार्शल आर्ट के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Fri, 26 Jun 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught under the 'Aparajita' martial arts initiative.
सिद्धी चौहान
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

एटा। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। मार्शल आर्ट के जरिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बताया कि विषम परिस्थितियों में घबराएं नहीं, उसका डटकर सामना करें।

मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अमित कुमार वार्ष्णेय ने छात्राओं से कहा कि अपनी आत्मरक्षा की तरफ विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। रास्ते में जब कोई मनचला छेड़खानी करे तो उसको मुंहतोड़ जवाब दें। घबराएं नहीं बल्कि विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करें। खुद को बचाने के लिए हमलावर के शरीर के कमजोर अंगों पर प्रहार करना चाहिए। बताया कि कमजोर अंग आंख, नाक, कान, गला, गुप्तांग आदि होते हैं। इन अंगों पर प्रहार कर वह विषम परिस्थितियों से बचाव कर सकती हैं। अपने बैग में रखे हेयर पिन, नेल्स, पैन, मोबाइल की मदद से उस पर हमला करके बच सकती हैं। अगर आपके हाथ में पेन है तो हमलावर की आंखों में घुसेड़ कर वहां से भागकर अपनी जान बचा सकते हैं। इसके बाद छात्राओं से महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं, कार्यक्रमों पर सवाल-जवाब किए। सही जवाब देने वालों को अमर उजाला की ओर से ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें भेंट की गईं।
विज्ञापन



बोली छात्राएं...

अपराजिता कार्यक्रम के तहत हमें आत्मरक्षा से संबंधित गुर सीखने को मिले हैं। विषम परिस्थिति में हम इस जानकारी से आत्गत्मरक्षा कर सकते हैं।
- सिद्दी चौहान

मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सीखे। ऐसे सुझावों व प्रशिक्षण से हम किसी विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम हो सकते हैं।

- रिया यादव

सिद्धी चौहान

सिद्धी चौहान

सिद्धी चौहान

सिद्धी चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed