फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seema madam's yoga class for children

बच्चों को भा रही सीमा मैडम की योगा क्लास

Sun, 01 May 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Seema madam's yoga class for children
उप्रावि में योग करते बच्चे। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ओन की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह की योगा क्लास बच्चों को खूब भा रही है। यूं तो अन्य विद्यालयों की तरह यहां सामान्य रूप से पढ़ाई कराई जाती है, लेकिन योग की विशेष शिक्षा इसे अन्य विद्यालयों से अलग ठहराती है। विद्यालय में आने वाले बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सीमा सिंह ने तीन साल पहले 2019 में विचार किया। इसमें योग ही उन्हें सबसे अच्छा माध्यम समझ में आया।
विज्ञापन

हालांकि योग के बारे में कोई प्रशिक्षण और विशेष जानकारी नहीं थी। ऐसे में इंटरनेट पर यूट्यूब आदि के माध्यम से योग व आसनों का अध्ययन किया। बच्चों के लिए सरल योग व आसन को चुना तथा पहले उनका खुद अभ्यास किया। इसके बाद विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण देते हुए अभ्यास शुरू कराया। विद्यालय में करीब 250 बच्चे हैं, जो योग को मन लगाकर करते हैं। सुबह की प्रार्थना सभा के बाद करीब 10 मिनट योग कराया जाता है। लेटकर और बैठ कर होने वाले आसनों को क्लास रूम में भी कराती हैं। सीमा सिंह बताती हैं कि योग करने से शारीरिक रूप से तो बच्चे स्वस्थ रहते ही हैं, पढ़ाई में भी उनकी एकाग्रता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed