{"_id":"375d19b738814a6d880278ee20eabaa8","slug":"science-exhibition-was-in-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित विज्ञान-कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल छाए रहे। हाइड्रोलक सिटी, सोलर सिटी, हाइटेक सिटी और ग्रीन एंड क्लीन सिटी के मॉडल लोगों की पसंद बने रहे। हंटेड हाउस मॉडल विशेष सराहनीय रहा। पेंटिंग में बच्चों ने डॉ. कलाम को याद किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में गुणात्मक विकास होता है। बच्चों के मॉडलप्रशंसनीय हैं। छात्राओं ने सरस्वती ज्ञान व स्वागत गान गाया। कालेज के निदेशक डा. रामनिवास यादव, प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. अरुण गौड़, डा. दिनेश वशिष्ठ, आचार्य देवराज शास्त्री, शिक्षक नेता गुमान सिंह यादव के अलावा मेधाव्रत शास्त्री मौजूद रहे। इस मौके पर रामसेवक यादव, संजीव कुलश्रेष्ठ, विजयपाल सिंह, रामकुमार, सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, विपिन, अवनीश आदि मौजूद थे।