फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Schools did not update information on U-Dias Plus portal

Etah News: यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालयों ने अपडेट नहीं की जानकारी

Sun, 17 Aug 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Schools did not update information on U-Dias Plus portal
एटा। जिले के कई विद्यालयों द्वारा यू-डायस प्लस पोर्टल पर अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य को चेतावनी जारी करते हुए यू-डायस प्लस पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यू-डायस प्लस पोर्टल शिक्षा क्षेत्र में डाटा प्रबंधन और विश्लेषण के लिए एक महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद मिलती है। जिले में 25 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त और 482 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इन सभी को यू-डायस प्लस पोर्टल पर शिक्षक व छात्रों की जानकारी अपडेट करनी है। वर्तमान में करीब 80 फीसदी विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 की जानकारी को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने जानकारी अपडेट न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य को चेतावनी जारी की है। कहा है कि 20 अगस्त तक अपने विद्यालय की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। बताया कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। साथ ही सभी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed