{"_id":"614095248ebc3e7fb70cbdf0","slug":"sbi-representatives-reprimanded-etah-news-agr507521877","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के प्रतिनिधियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के प्रतिनिधियों को फटकार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक में समीक्षा करते डीएम अंकित अग्रवाल ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला सलाहकार समिति की बैठक डीएम अंकित अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस दौरान योजनाओं में सहयोग न करने पर एसबीआई के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 84 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए। जिसमें से 26 आवेदन स्वीकृत कर 7 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 108 आवेदन बैंकों में भेजे गए।
जिसमें से 25 आवेदन स्वीकृत कर बैंकों ने 12 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया है। वहीं एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत 23 आवेदनों में से 4 आवेदन स्वीकृत हुए तथा 2 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। उन्होंने पाया कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में रुचि नहीं ली जा रही है। आवेदन स्वीकृत कर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। मौजूद उमेश कुमार चीफ मैनेजर आरएसीसी सेल एसबीआई, आशीष कुमार मैनेजर आरएसीसी सेल एसबीआई, ब्रजकिशोर मैनेजर एसबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी। कहा कि योजनाओं में यदि इस माह प्रगति नहीं हुई तो शासन को पत्र भेजा जाएगा।
एनआरएलएम के तहत अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर गरीबी रेखा से ऊपर लाने का हर संभव प्रयास करें। बैठक में सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, एलडीएम वीरेंद्र सिंह, जीएम डीआईसी बांकेलाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेश, डीएमएम एनआरएलएम हर्ष गौतम, एलडीओ आरबीआई विवेक कुमार आदि रहे।