{"_id":"590385004f1c1bc12cc0bd92","slug":"sarakaar-bhee-karaegee-saamoohik-vivaah-esapee-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार भी कराएगी सामूहिक विवाह: एसपी बघेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार भी कराएगी सामूहिक विवाह: एसपी बघेल
amar ujala
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए सामूहिक विवाह पर बल दिया। कहा कि सरकार भी सामूहिक विवाह कराएगी। उन्होंने लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक बनने पर बल दिया है। कहा कि जैसे भी हो लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। तभी देश की तरक्की होगी। वे संकटमोचन धाम सैलई में आयोजित भक्ति महोत्सव में बोल रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा पर किया गया खर्च कभी बेकार नहीं जाता है। बताया कि भारत विश्व गुरू था। जब विदेशों में हावर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों की नींव रखी जा रही थी, तब हमारे नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय जलाए जा रहे थे। वख्तयार खिलजी ने इन्हें जलवाया था। भाजपा सरकार की बात करते हुए कहा कि लखनऊ के सचिवालय पहले 11 बजे खुलते थे, उन्हें अब 9:30 बजे जाकर खुलवाया जा रहा है। सरकार चाहती है कि सचिवालयों में कामकाज पारदर्शिता से हों। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों पर जोर देते हुए कहा कि सरकार अपने स्तर से भी सामूहिक विवाह के आयोजन कराएगी। इसमें प्रत्येक कन्या परिवार पर 51000 रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही अखिलेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार के सभी कार्य सवालों के घेरे में हैं। नौकरी की कोई ऐसी भर्ती नहीं है जिसमें मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न गया हो। विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा एटा दिनेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा, अलीगढ़ के विधायक कमल चौधरी ने भी संबोधित किया। पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर ने सभी अतिथियों को सम्मान किया। मौके पर दिनेश पाराशर, बालकृष्ण पाराशर, नरेंद्र पाराशर, जय प्रकाश, अजय तिवारी, अनुपम शर्मा, राजीव शर्मा, धर्मवीर गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन