फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sanmati saagar vidhaan mein jhoome shraavak-shraavikaen

सन्मति सागर विधान में झूमे श्रावक-श्राविकाएं

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
sanmati saagar vidhaan mein jhoome shraavak-shraavikaen
व‌िधान महोत्सव में श्रावक-श्राविकाएं - फोटो : Amar Ujala
 शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में शुक्रवार को जैनाचार्य सन्मति सागर महाराज का 80वां अवतरण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह जिनाभिषेक के बाद आचार्य सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा अभिषेक किया गया। इसके बाद ब्रह्मचारिणी डा. रीता जैन और ब्र. विकास जैन के निर्देशन में आचार्य सन्मति सागर विधान का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीतवस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने अनूठी छटा बिखेरी। डा. रीता जैन ने कहा कि मासोपवासी और तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज का जन्म एटा के फफोतू गांव में हुआ था। उनकी जन्मस्थली एटा में कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद किया जाता है। जैनाचार्य ने देशभर में धर्म की पताका फहराई। शाम को मंदिर में आरती और डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्राविकाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर संजीव जैन, सचिन जैन, सुनील जैन, पंकज जैन, दीपू जैन, विकास जैन, विपिन जैन, संजीव जैन, नीतू जैन, समता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed