फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sankalp divas ke roop mein manaee do. lohiya kee puny tithi

संकल्प दिवस के रूप में मनाई डा. लोहिया की पुण्य तिथि

Thu, 13 Oct 2016 12:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 13 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sankalp divas ke roop mein manaee do. lohiya kee puny tithi
संकल्प दिवस के रूप में मनाई डा. लोहिया की पुण्य तिथि - फोटो : Amar ujala
विधान सभा चुनाव 2017 को जीतने का लिया संकल्प
विज्ञापन

अमांपुर, पटियाली एवं कासगंज में बूथ सम्मेलन की तिथियां तय

समाजवादी पार्टी ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव जीतने एवं डॉ लोहिया के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने यह सपना पूरा होगा। उन्होेंने कहा कि डॉ लोहिया का जीवन कमजोरों ,गरीबों, शोषितों को समर्पित था। उन्होंने सदैव वंचितों व पीड़ितों के हित की लड़ाई लड़ी। देश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। कौशर हमीद, गेंदा लाल बघेल, राहुल पांडेय, अजंट सिंह यादव, कैप्टन राज गुप्ता, बिजेंद्र सिंह गौर, बीके राजपूत, राम नरेश यादव, डॉ महाराज सिंह बघेल, डा. केपी सिंह, महेंद्र सिंह शाक्य, ब्रज गोपाल यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. मोहम्मद फारूख ने  किया। इस मौके पर रघुनाथ सिंह यादव, सतेंद्र सिंह आर्य, ब्रज नंदन गुप्ता, राजवीर सिंह साहू, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, अख्तर पठान, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कमल सिंह बघेल, मनोज यादव, ओम प्रकाश कश्यप, मथुरा सिंह मुखिया, महेंद्र सिंह यादव, संजय यादव, उर्वेश यादव, गंभीर सिंह यादव, देवेंद्र राजपूत, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed