{"_id":"58daad4e4f1c1bd83763e7da","slug":"sangh-sansthaapak-ko-yaad-karake-manaaya-navasanvatsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ संस्थापक को याद करके मनाया नवसंवत्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ संस्थापक को याद करके मनाया नवसंवत्सर
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पद संचलन करते आरएसएस के स्वयं सेवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को विवेकानंद शाखा सहावर गेट पर वर्ष प्रतिपदा एवं संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती मनाई। स्वयं सेवकों को नव संवत्सर के महत्व की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि रहे विभाग के संपर्क प्रमुख पंकज ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही महाराजा विक्रमादित्य ने संवत्सर का आरंभ किया। इसे विक्रमी संवत भी कहते हैं। इस दिन से ही भारत का नया वर्ष आरंभ होता है। साथ ही संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की। विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने बताया कि इसी प्रतिपदा के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ भी इसी दिन होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष माहेश्वरी ने भी अपने विचार रखे। जिला प्रचार प्रमुख कौशल साहू ने सभी स्वयं सेवकों का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। मौके पर ज्ञान माहेश्वरी, अमलेंदु शर्मा, रमेश साहू, पूर्णेद्र सोलंकी, जुगेनदर लोधी, विनय राज पन्नू,नरेश मित्तल, रवि, आकाश सिंघल आदि मौजूद रहे।