{"_id":"63011ed6b56ec00fe3091cba","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-eo-absant-etah-news-agr543999821","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूण समाधान दिवस से ईओ नदारद, बाबू सुन रहे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूण समाधान दिवस से ईओ नदारद, बाबू सुन रहे समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनी गईं। सदर तहसील में एसडीएम द्वारा समस्याओं को सुना गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी द्वारा वेतन न मिलने की शिकायत की गई। लेकिन वहां पर ईओ नदारद थे। उनकी जगह निर्माण अनुभाग के लिपिक सुनवाई के लिए पहुंचे।
सदर तहसील में दोपहर करीब 12 बजे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सफाई कर्मचारी वीरेंद्र सिंह सात माह का वेतन न मिलने की वजह से अपनी शिकायत लेकर एसडीएम शिव कुमार के पास पहुंचा। यहां पर एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवाज लगाई गई, लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। उनकी जगह निर्माण अनुभाग के लिपिक अंकुर शर्मा मौजूद थे। लेकिन उन्होंने सफाई कर्मचारी को वेतन न मिलने का कारण नहीं बता सके। वहीं, महिला सफाई कर्मचारी का पांच माह से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से वह परेशान है। घर के खर्चे भी नहीं चला पा रही है।
वर्जन
कोर्ट का मामला होने की वजह से संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके थे। बजट आने पर सफाई कर्मचारियों का वेतन दिया जाएगा।
- संजय कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद