फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sample at 8 o'clock, report at 1 o'clock...how to get treatment

Etah News: 8 बजे सैंपल, 1 बजे रिपोर्ट...कैसे मिले इलाज

Mon, 08 Apr 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sample at 8 o'clock, report at 1 o'clock...how to get treatment
एटा। मेडिकल कॉलेज में बढ़ती भीड़ के बीच चल रही अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान हैं। सुबह 8 और 9 बजे सैंपल देने के बावजूद खून की जांच रिपोर्ट 1 बजे के बाद मिल रही है। तब तक अधिकांश चिकित्सक उठ जाते हैं। मजबूरन मरीजों को रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव के कारण मरीजों मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ लग रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। सोमवार को 100 से अधिक मरीजों की खून की जांच के लिए चिकित्सकों ने लिखा। मरीजों ने पैथोलॉजी लैब में पहुंचकर सैंपल दिया। इसके बाद रिपोर्ट के इंतजार में कक्ष के बाहर बैठ गए। मरीजों ने बताया कि पैथोलॉजी कक्ष के कर्मियों ने बताया कि दोपहर 1 बजे से रिपोर्ट मिलना शुरू होगी। मरीजों का कहना था कि 2 बजे तक ओपीडी का समय है। अधिकांश चिकित्सक इससे पहले उठ जाते हैं। बैठे भी होते हैं तो मरीजों की कतार होती है। जिसमें फिर से लगकर नंबर आना मुश्किल होता है। ऐसे में अगले दिन आकर ही रिपोर्ट दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन



4500 से 5000 तक हो रहीं जांचें
पैथोलॉजी स्टाफ के अनुसार यहां प्रतिदिन 4500 से 5000 तरह की जांचें की जाती है। यह जांच 500 मरीजों तक की होती हैं। यह जांच कुछ सामान्य होती हैं तो कुछ में समय लगता है। सुबह 8 से दो बजे तक की शिफ्ट में 21 कर्मी कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पेट में दिक्कत है। चिकित्सक को दिखाया उन्होंने जांच कराने को बोला। पैथोलॉजी में सुबह 8.30 पर सैंपल दिया। 1 बजे के बाद रिपोर्ट लेने को बोला गया है। अब दूसरे दिन ही चिकित्सक को दिखाने आना पड़ेगा। - नेत्रपाल, कृष्णा नगर


चलने में चक्कर व कमजोरी महसूस होती है। शरीर में दर्द होता रहता है। चिकित्सक ने शुगर सहित अन्य जांचें लिखीं। दोपहर 12:30 पर सैंपल दिया। रिपोर्ट 3 बजे के बाद लेने का बोला है। अब दूसरे दिन चिकित्सक को दिखाने आना पड़ेगा। - नेम सिंह, सूरजपुर माफी




पैथोलॉजी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की जाती है। कार्ड से होने वाली जांच की रिपोर्ट 30 मिनट में दे दी जाती है। अन्य जांच की रिपोर्ट में समय लगता है। जांच पूरी होने के बाद मरीजों को रिपोर्ट दी जाती है। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा। - डॉ. सुुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed