{"_id":"571a5edf4f1c1b4b048b51ce","slug":"samasyaon-ke-samaadhaan-ke-lie-kiya-manthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए किया मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
मुस्कराइए आप कासगंज में है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में महाअभिभावक संघ ने गुरुवार रात एक कार्यक्रम का आयोजन ‘मुस्कराइए आप कासगंज में है’ स्लोगन के साथ किया। जिसमें मौजूद लोगों के सामने सकारात्मक रूप से समस्याएं रखी और उनके समाधान के लिए मंथन हुआ। आयोजकों ने लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार निकालकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सुनील कुमार, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समाज सेवी कैलाश चंद्र चतुर्वेदी, रावमुकुल मान सिंह ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व बताते हुए जनमानस से जुड़ी हुई आम समस्याओं का जिक्र किया जिसमें जाम की समस्या सबसे अहम थी। उन्होंने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों के चलाने का मामला उठाया और पुलिस अधीक्षक से लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाने की बात रखी। वक्ताओं की राय थी कि वह स्वयं इन समस्याओं से निपटने के लिए आगे आएंगे और पुलिस की मदद करेंगे। महाअभिभावक संघ के अध्यक्ष अमित पल्तानी एवं सचिव अश्वनी चतुर्वेदी ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूलों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण का भी जिक्र किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर के लोगों ने जो सकारात्मक सोच दिखाई है और सहयोग का जो सकारात्मक संकल्प लिया है। वह पुलिस से जुड़ी समस्याओं का सामधान हर हाल में सुनिश्चित कराएंगे। पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह ने भी नगर पालिका स्तर से हर सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अश्वनी चतुर्वेदी, सुनीति माहेश्वरी ने महाअभिभावक संघ के एजेंडे के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने महाअभिभावक संघ की टीम को कम्यूनिटी पुलिस के परिचय पत्र प्रदान किए। इस दौरान राज गुप्ता, अमित बाबा, प्रवेंद्र राना, अशोक गौड़, मनदीप चंडौक, गुंजन अग्रवाल, अभिषेक यादव, शिवेश सिंह, पूनम माहेश्वरी, नितिन चोला, गौरव यादव, राहुल माहेश्वरी, अनीष गांधी, बलविंदर सलुजा, अजय पाटकर, तरूण माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।