{"_id":"cbcc2ab8aa15e91936477668020687fd","slug":"samajwadi-party-government-in-seven-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ब्लाकों में समाजवादी पार्टी की सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ब्लाकों में समाजवादी पार्टी की सरकार
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
रविवार को जिले के पांच विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में चार ब्लॉक पर सपा ने कब्जा जमाया है। इससे पहले तीन ब्लाकों में सपा के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए थे। जिले के आठ में से सात ब्लॉक पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। प्रतिष्ठा की लड़ाई में विकास खंड सकीट की सीट सपा के हाथ से निकल गई। इस सीट को जीतने के लिए सदर विधायक आशू यादव ने एड़ीचोटी का जोर लगा दिया था। यहां निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी के सामने सपा समर्थित प्रत्याशी ऊषा आर्या को करारी हार का सामना करना पड़ा। निधौलीकलां से सपा समर्थित मिथलेश यादव, मारहरा से अनिल यादव, अवागढ़ से लालकांत यादव और अलीगंज से सीमा यादव विजय रही। जबकि जैथरा से सपा के रामनाथ, शीतलपुर से बजीर सिंह यादव और जलेसर से शशी यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
विकास खंड निधौली कलां में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव ने इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई सीट पर अपनी पत्नी मिथलेश यादव को चुनाव लड़ाया। मिथलेश का मुकाबला निर्दलीय संध्या यादव से था। मतदान के दौरान कुल 97 बीडीसी सदस्यों में से 51 मत मिथलेश और 46 मत संध्या को प्राप्त हुए। मिथलेश ने पांच मतों से बाजी मारी। विकास खंड मारहरा में सपा के प्रत्याशी अनिल यादव को 50 और निर्दलीय प्रत्याशी रनजीत कुमार को 23 मत मिले। बता दें कि यहां कुल 74 बीडीसी सदस्य हैं, इसमें एक मत निरस्त हो गया। विकास खंड अलीगंज में कुल 118 बीडीसी सदस्यों में से 114 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा प्रत्याशी सीमा यादव पत्नी ओमपाल सिंह को 100, रामकिशोर यादव की पत्नी पुष्पा यादव को 13 और उनकी पुत्रवधु को एक मत मिला। बता दें कि ओमपाल सिंह वर्तमान में भी ब्लॉक प्रमुख हैं और क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर यादव के सबसे अधिक करीबी माने जाते हैं। अवागढ़ में सपा प्रत्याशी लालकांत यादव को कुल 76 में से 43 और निर्दलीय अविनाश उर्फ दिनेश को 32 मत मिले, जबकि एक बीडीसी सदस्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।