फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samadhan divas

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लेखपालों की लगाई क्लास: फोटो 7

Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जनपद की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां सदर में डीएम, अलीगंज में एडीएम फाइनेंस व जलेसर से एडीएम प्रशासन ने समस्याओं को सुना। इस दौरान कब्जे की अधिक समस्याएं आने पर डीएम ने लेखपालों को फटकार लगाई। इसके साथ ही आईजी आरएस की शिकायतों को निस्तारित करने की बात कही। इस दौरान आई 146 शिकायतों में 20 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी द्वारा की गई फतेहपुरा ग्राम में पट्टे की पैमाइश की एवज में लेखपाल अशोक द्वारा वसूली की शिकायत पर तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। दत्तपुर निवासी रघुनाथ सिंह ने डीएम से शिकायत की कि दबंगों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने राजस्व, पुलिस टीम को मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांशीराम आवास कॉलोनी के लोगों द्वारा शिकायत करने के उपरांत डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं विद्युत विभाग को निर्देश दिए कॉलोनी में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्युत बिल जमा करने के लिए नगर पालिका में कैंप का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस एवं जनता दर्शन के दौरान पुलिस से संबंधित शिकायतों का थाना प्रभारी पुलिस टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस सदर में फरियादियों द्वारा कुल 103 प्रार्थनापत्र निस्तारण को प्रस्तुत किए गए, जिसमें 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएफओ अखिलेश पांडेय, सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, डीएओ एमपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव आदि थे। तहसील अलीगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एसडीएम पीएल मौर्य सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों द्वारा कुल 29 प्रार्थनापत्र निस्तारण के प्रस्तुत किए। जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील जलेसर में तहसीलदार आरके त्यागी, क्षेत्राधिकारी आदि ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 30 प्राप्त प्रार्थनापत्रों में से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed