{"_id":"691df3b119fbc7e7ff0d30a6","slug":"salute-to-the-martyrs-of-rezang-la-etah-news-c-163-1-sagr1016-142195-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रेजांग ला के शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रेजांग ला के शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
श्री चंद्रास्वामी स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते कार्यक्रम आयोजक। स्रोत स्वयं
एटा। शहर के जेल रोड स्थित श्री चंद्रास्वामी स्कूल में मंगलवार की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेजांग ला के शहीदों का स्मरण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक शिशुपाल यादव ने कहा कि रेजांग ला संसार की एक मात्र घटना है। इसमें 1962 के चीन-भारत के युद्ध में लद्दाख के रेजांग ला में भारत के 120 वीर अहीर सैनिकों ने चीन के 1500 सैनिकों से मोर्चा लिया था। मुख्य अतिथि अनुभूति सेवा समिति की सचिव किरन यादव ने कहा कि गोला-बारूद खत्म होने पर सैनिकों से कहा गया था कि वह मोर्चा छोड़ दें लेकिन सैनिकों ने पीठ दिखाकर भागने से मना करते हुए वतन के लिए लड़ते-लड़ते मरने का निर्णय लिया।
कवि बलराम सरस, बदन सिंह मस्ताना, मैनपुरी राकेश शीतल, प्रवल प्रशांत, डॉ. अजय अटल आदि ने वीर सैनिकों पर आधारित काव्यपाठ किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं व भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिमल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह यादव, पूनम यादव, पुष्पलता एडवोकेट, सुरेंद्र शास्त्री, विजेंद्र शास्त्री, शीलेंद्र यादव, श्यामप्रकाश यादव, इंद्राज सिंह यादव आदि रहे।