फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salary increment of 8 health workers stopped due to negligence in vaccination

Etah News: टीकाकरण में लापरवाही पर 8 स्वास्थ्यकर्मियों की रोकी वेतनवृद्धि

Wed, 04 Dec 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Salary increment of 8 health workers stopped due to negligence in vaccination
एटा। जिले में बुधवार को 210 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव में निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थित को देखा। शाम के समय सीएचसी पर मीटिंग की। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर 8 स्वास्थ्यकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी वसुंधरा व खेड़ा के ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण दिवस में टीकाकरण की स्थिति को देखने पहुंचे। यहां वजन मशीन सहित बीपी मशीन आदि को देखा। इसके बाद गांव के ही प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। बाद में निधौलीकलां सीएचसी पहुंचे। यहां वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान भोजन आदि के बारे में पूछा। उन्होंने दवा स्टोर में दवाओं की उपलब्धता को देखा। शाम के समय सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

टीकाकरण कार्य में लापरवाही पर एएनएम मनोज,नीरू, टीना, पूजा,अंजिली, अर्चना सहित सीएचओ सोनाली व बीसीपीएम की वेतनवृद्धि रोक दी। वहीं, जींस पहनकर आने पर सीएचओ अमित तिवारी का वेतन रोकने की कार्रवाई की। बैठक में एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार यूनीसेफ से आलोक वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed