{"_id":"66e722d445a10cf80b0ed24c","slug":"sakrauli-youth-lost-his-life-in-a-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-122850-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सकरौली के युवक की गई थी सड़क हादसे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सकरौली के युवक की गई थी सड़क हादसे में जान
Sun, 15 Sep 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के चुरथरा चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने सकरौली के सुखवीर के रूप में की।
गांव हंसपुर जरानी कलां थाना सकरौली निवासी राम सिंह रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि पुत्र सुखवीर (36) की शुक्रवार शाम से ही तलाश कर रहे थे। बेटा सेंट (इत्र) बेचने का काम करता है। रोज की तरह शुक्रवार को भी फेरी लगाने के लिए निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। तबसे हम लोग लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की रात को सोशल मीडिया पर खबर मिली तो थाना अवागढ़ में पता किया।
पुलिस ने बताया कि एक युवक की मौत चुरथरा चौराहे के समीप सड़क हादसे में हुई। पहचान न हो पाने के कारण उसके शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम गृह पर आकर देखा तो वह सुखवीर का ही शव था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।