{"_id":"58daae6c4f1c1bc96863dd02","slug":"saja-hai-tera-dvaar-bhavaanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर देवी पूजन को जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को चहुंओर भक्ति की बयार बहती नजर आई। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में भोर की किरण के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। घर-घर जहां घट स्थापना के साथ पूजा-अर्चना हुई, वहीं लोगों ने व्रत भी रखा। मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। शाम के समय रंगबिरंगी रोशनी से नहाते मंदिर और बजते घंटे घड़ियालों से वातावरण भी भक्तिमय बन गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर, काली मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला मंदिर, शांति नगर स्थित काली मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, लालपुर स्थित देवी मंदिर, रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर, राम दरबार मंदिर आदि देवी मंदिरों की ओर सुबह से ही महिला पुरुष व बच्चे हाथों में पूजा की थाली सजाए कूंच करते नजर आए। माता की प्रतिमा पर जलाभिषेक व पूजा करने के लिए लंबी लाइनें देखी गईं। एक-एक कर भक्तों ने पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। सबसे ज्यादा भीड़ ठंडी सड़क स्थित पथवारी काली मंदिर पर देखी गई। घरों में भी भक्तों ने घट स्थापना करने के साथ अज्ञारी की और किसी ने नौ दिन तक लौंग के जोड़े से व्रत की शुरूआत की। शाम को पूजा करने के बाद व्रत तोड़ा गया। मंदिरों पर भी भजन कीर्तन हुए।
पूजा की सामग्री व चुनरी की रही डिमांड
नवरात्र के चलते पूजा-अर्चना के लिए कपूर, लोंग, धूप, हवन सामग्री, माता की चुनरी, शृंगार का सामान, गोला, मावा की मिठाई के साथ फल आदि की डिमांड देखी गई।
मैया की पालकी निकाली
शहर के प्रमुख माता मंदिर पथवारी के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से माता की पालकी निकाली गई। बैंड बाजों एवं डीजे की मधुर स्वर लहरियों पर भक्त जन झूमते दिखे। रास्ते में भक्तजनों ने पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। मैया के जयकारों से माहौल गूंज उठा। भक्तों की भीड़ के चलते पटियाली गेट आदि पर जाम जैसा माहौल रहा।