फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Saffron waved everywhere, the cycle got punctured

चप्पे-चप्पे पर लहराया भगवा, साइकिल हो गई पंक्चर

Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saffron waved everywhere, the cycle got punctured
एटा। बृहस्पतिवार को सुबह मतगणना के कुछ समय बाद रुझान आना शुरू हुए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिखी तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने सुबह से ही - राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी, चप्पा-चप्पा पर लहराया भगवा, साइकिल हो गई पंक्चर जैसी पोस्ट डालना शुरू कर दीं। वहीं किसी ने अखिलेश और योगी की फोटो लगाकर गाना शेयर किया- जाती हूं मैं जल्दी है क्या। ऐसे संदेशों की सोशल मीडिया पर दिन भर भरमार रही। लोगों का सोशल मीडिया पर कहना था कि प्रदेश में भगवा लहरा गया है। साइकिल पंक्चर हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश से जैसे ही भाजपा के जीतने के रुझान आए, लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। अलीगंज निवासी प्रमोद ने एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने मोदी को योगी का हाथ पकड़े हुए दिखाया। उन्होंने लिखा जिन्होंने बाकी राजनीतिक पार्टियों को याद दिलाया देश में हिंदू भी रहते हैं। वहीं गौरव ने लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार। देवेश कुमार ने लिखा यूपी में बाबा बाकी में काबा। बासू ने लिखा वो कौन सी साइकिल थी जो दर्राटे काट रही थी। वहीं मतगणना के दौरान ही बसंत गुप्ता ने मारहरा के विधायक की फोटो शेयर कर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed