फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sadhu of Kasganj, who was related to him, dies

Etah News: रिश्तेदारी में आए कासगंज के साधु की मौत

Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sadhu of Kasganj, who was related to him, dies
एटा। रिश्तेदारी में आए कासगंज के एक साधु की मौत हो गई। परिजन और पुलिस को सूचना देकर रिश्तेदारों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में माैत की वजह हार्टअटैक आना है। जबकि ग्रामीण माैत का कारण सर्दी लगना मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला बरी जिला कासगंज निवासी नीलू बाबा उर्फ पगेबिंदर (46) गांव जिन्हेरा थाना मिरहची में मुकेश के घर आए थे। रविवार की देर शाम मुकेश ने जब घर पर रुकने को कहा तो बोले कि किसी एकांत स्थान पर ही रुक सकते हैं घर में नहीं। इसके बाद गांव की बाहर खेत पर बनी कोठरी में रुकने की व्यवस्था कर दी गई। मुकेश ने बताया कि जब सुबह खेत पर चाय लेकर गए और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था।
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं खुला तो अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा नीलू बाबा मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। घटना के बारे में थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी नीतू वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed