फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadase mein maut

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein maut
accident - फोटो : amarujala
सर्रा गांव के पास हुए सड़क हादसे में सिंहपुर गांव निवासी राजेश (27) की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने मां ने तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बाइकों की टक्कर में दंपति समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी राजेश पुत्र खेतपाल गुरुवार को ननिहाल गांव सर्रा थाना जैथरा आए थे। रात घर जाते समय करीब आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक सर्रा गांव के समीप पहुंची। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की खबर लगते ही परिवारीजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार की शाम गांव अरथरा पुल पर दो बाइक टकरा गईं। इससे बाइक सवार बंटू, उसकी पत्नी कृष्णा देवी निवासी रामनगर थाना निधौलीकलां और दूसरी बाइक पर सवार सोनू निवासी किशनपुर थाना निधौलीकलां, पुष्पेेंद्र निवासी संजय नगर थाना कोतवाली नगर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed