{"_id":"002a7e473474f65f09cb631d413ddd10","slug":"roza-ifftar-in-etah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में रोजा इफ्तार का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में रोजा इफ्तार का आयोजन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला लाल बाग के आरबी कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में समाजसेवी मोहम्मद उमर खान बाबू ने सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन कराया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। नूरी मस्जिद के पेश इमामा मौलाना अनवार अली ने कहा कि इफ्तार पार्टी से भाईचारा भी बढ़ता है। सामूहिक इफ्तार से लोग आपस में मिलते हैं और एक दूसरे के सुख दुख को बांटते हैं। इस मौके पर मास्टर नूर आलम खान, मास्टर हुसैन आलम खान, मुशाहिद रजा, तालिब खान, वार्ड सभासद असगर अली, नूर मोहम्मद नूरा, आरजू खान, रिहान खान, शमशाद अली शामिल रहे। गांव भोपतपुर में देवेंद्र यादव बंटी ने रोजा इफ्तार की दावत दी। इस मौके पर सदर विधायक आशीष यादव, अनिल प्रधान, मंजीत यादव, जहीर अहमद, शाहिद अली, केसर अली, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन