{"_id":"6604196b204948db620a87d9","slug":"route-march-spread-the-message-of-voting-fearlessly-etah-news-c-163-1-sagr1016-114672-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रूट मार्च कर दिया निर्भीक मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रूट मार्च कर दिया निर्भीक मतदान करने का संदेश
Wed, 27 Mar 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में थाना पुलिस और आईटीबाई जवानों ने बुधवार को रूट मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर निर्भीक रूप से मतदान करने का संदेश दिया।
सीओ सदर अमित कुमार राय के नेतृत्व में आईटीबीपी की टुकड़ी और थाना पुलिस ने कस्बा मिरहची, रफीपुर, चाठी, आसेपुर, सुपैती, नगला नथा, हीरापुर, नगला धानुक, फालर आदि गांवों में रूट मार्च किया। थाना प्रभारी केके लोधी ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले गुंडा किस्म के लोगों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है। ताकि समय पड़ने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।
रूट मार्च के दौरान गांवों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। इसके अतिरिक्त गांवों के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन भी किया गया।