फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rode block due to heavy rain

मूसलाधार बारिश से शहर में पानी ही पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 11 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rode block due to heavy rain
जिले में शुक्रवार शाम से हुूई मूसलाधार बारिश का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। पूरे शहर में जलभराव और कीचड़ के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया। कई दुकानों के अंदर तक पानी घुस आया। प्राइमरी स्कूल जो जर्जर भवनों में चल रहे थे उनकी छुट्टी कर दी गई ताकि कोई हादसा न हो। खेतों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन जलभराव ने आवागमन की दुविधा बढ़ा दी। लोगों को कीचड़ और गंदगी के बीच से निकलना पड़ रहा है। कई वाहन चालक को फिसल भी रहे हैं। लोग जरूरी काम के लिए ही घर से निकल रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। स्कूलों में भी छात्र संख्या बहुत कम रही। अधिकतर स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया। वहीं, महीने का द्वितीय शनिवार होने के चलते लोगों ने घरों में ही अवकाश का लुत्फ उठाया। दुकानदार पूरे दिन अपनी दुकानों से पानी निकालने में लगे रहे। कई घरों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

 
बीमारी बढ़ने का भी खतरा
बारिश के बाद बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। इसके चलते जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट तक मरीजों की लंबी कतार लग गई। सीएमएस डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश के बाद जब अचानक धूप निकलेगी तो बीमारियां बढ़ने का खतरा और भी बढ़ जाएगा। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
गांव देहात जाने के रास्ते तक बंद
गांव देहात में बरसात से कीचड़ हो जाने से दिक्कत बढ़ गई हैं। अमर उजाला ने 29 जून के अंक में गांव देहात की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस दौरान नगला माची, हरिसिंहपुर, नगला कंचन, गोपालपुर, नगला गोकुल आदि के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधियों पर गांव में विकास कार्य न कराने के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों का कहना है बारिश के मौसम में गांव में आने जाने का रास्ता भी नहीं रहता है।

टूटी टीन में चल रहे स्कूल में टपक रहा पानी
प्राथमिक विद्यालय कैलाशगंज नगर क्षेत्र में भवन न होने से टूटी पुरानी टीन में ही स्कूल चल रहा है। इसके कारण बरसात में यह टपक रही है, वहीं कीचड़ भी हो रही है। फिसलन होने से बच्चे भी गिर रहे हैं। बरसात के चलते बच्चों की छुट्टी कर दी जाती है। स्कूल की सहायक अध्यापिका स्नेह यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इसे सही कराए जाने की मांग की है।


तहसील में जलभराव से अधिवक्ता परेशान
अलीगंज। बार एसोसिएशन और बैनामा लेखक संघ ने पुरानी तहसील परिसर में इंटरलाकिंग और सफाई कराने की मांग उठाई। बार एसोसिएशन के सचिव रतीराम के नेतृत्व में बैनामा लेखक संघ के साथ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जुनेद मियां को ज्ञापन सौंप कहा कि पुरानी तहसील परिसर में इस समय जलभराव के कारण अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। वादकारियों का अधिवक्ताओं के चेंबर तक पहुंचना मुश्किल है। ज्ञापन देने वालों में सुनील सक्सेना, जितेंद्रनाथ सक्सेना, वेदप्रकाश यादव, आनंद शाक्य, विश्वजीत यादव, अनिल कुमार, प्रेमचंद्र कश्यप, कमलेश राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed