फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   robbed the young man by beating him with sticks, broke his hand

लाठी डंडों से पीटकर युवक को लूटा, हाथ टूटा

Wed, 20 Oct 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
robbed the young man by beating him with sticks, broke his hand
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुरम के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक को घायल कर दिया और लूटकर फरार हो गए। मारपीट में युवक के हाथ की हड्डी टूटने का आरोप है।शहर से लगे गांव गंगनपुर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रतनेश को दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जबरन रोक दिया। लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पिटाई से युवक का एक हाथ टूट गया।
विज्ञापन

उससे 600 रुपये और एक घड़ी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का कहना है कि रतनेश कुमार जिला पंचायत स्थित एक कार्यालय में कार्य करता है। घर लौटते समय आनंदपुरम के पास अरविंद कुमार, इसके भाई मनोज कुमार निवासी सराय थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस व दो अन्य ने वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र का कहना है कि मामला लूट का नहीं है। आपस में मारपीट हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दो आरोपी हैं रिश्तेदार
घायल रतनेश ने बताया कि अरविंद के साथ बहन वैजयंती की शादी जुलाई 2018 में हुई थी। अरविंद ने बहन को छोड़ दिया है। तीन माह पहले ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा अरविंद सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया है। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए ही अरविंद ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed