फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways workers shackled black bar display

रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers shackled black bar display
रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज के सहायक प्रबंधक के साथ अभ्रदता और मारपीट करने वाले डग्गमार चालक व संचालकों को गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। सोमवार को वर्कशॉप में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के समीप विगत 9 नौ अप्रैल को डग्गामार वाहनों को सवारियां भरने से रोकने पर चालक और संचालकों ने एआरएम संजीव यादव के ऊपर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर चार घंटे तक हंगामा किया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों पर जब कोई कार्रवाई नहंी हुई, तो  कोई सोमवार को कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। वर्कशॉप में बैठक कर कर प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  कर्मचारियों ने इन डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर मुरारीलाल यादव, मुजीब अहमद खां, श्रीराम सिंह, वीरेश यादव, राकेश कुमार गौतम, राजेश कुमार, विवेक शर्मा, योगेश, सुनीता जैन, अनवर बेग, रामबाबू्र, संतोष कुमार समेत रोडवेज के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed