{"_id":"669c225e65a2c71e170739e6","slug":"roadways-buses-will-soon-run-on-local-routes-etah-news-c-163-1-eta1001-120042-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जल्द ही लोकल रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जल्द ही लोकल रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
Sun, 21 Jul 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बों से शहर आने जाने वाले लोगों को अब डग्गामार या अन्य निजी वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जल्द ही लोकल रूट पर रोडवेज बसें दौड़ती दिखाई देंगी। जिला मुख्यालय से जिले के हर छोटे कस्बे तक बस का संचालन किया जाएगा।
निजी वाहन चालक यात्रियों के साथ मनमानी करते हैं। वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री, मनमाना किराया, गंदा व्यवहार आदि समस्याएं यात्रियों को सहनी पड़ती हैं। न तो यात्रियों का बीमा होता है और न ही सुरक्षा की गारंटी। इतना ही नहीं रोडवेज स्टैंड के आसपास से भी निजी वाहन चालक सवारियों को बैठ कर ले जाते हैं। जिसकी वजह से डिपो के राजस्व को हानि होती है।
इसे लेकर लोग लगातार लोकल रूटों पर बसें चलाने की मांग करते आ रहे हैं। इसको देखते हुए डिपो की तरफ से जल्द ही लोकल रूट पर रोडवेज बस का संचालन करने की तैयारी की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द से जल्द हर छोटे कस्बे तक मुख्यालय से बस का संचालन किया जाएगा। जिससे कि यात्री सुविधाजनक और कम समय में सुरक्षित तरीके से सफर तय कर सकेंगे।