फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways bus rammed into truck while overtaking, 12 passengers injured

Etah News: ओवरटेक करते समय रोडवेज बस पीछे से ट्रक में घुसी, 12 यात्री घायल

Mon, 26 Jun 2023 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus rammed into truck while overtaking, 12 passengers injured
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास दिल्ली से मैनपुरी जा रही रोडवेज बस ओवरटेक करते समय ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंसों की मदद से भर्ती कराया। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा डिपो की बस दिल्ली आनंद विहार से मैनपुरी के लिए जा रही थी। सोमवार की शाम करीब 3 बजे गांव सुन्ना के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक को बस चालक ने ओवरटेक किया। इसी दौरान परिचालक की साइड ट्रक में घुस गई। इसके बाद चीख-पुकार मची तो घायल कमला सेठ निवासी गांव मोहनिया थाना कराशर जिला रोहताश बिहार, रामखिलाड़ी निवासी पीपल अड्डा कोतवाली नगर, रामादेवी निवासी कस्बा व थाना एलाऊ जिला मैनपुरी, इनकी पुत्रवधू साधना, राज बहादुर निवासी जिटौली थाना निधौली कलां, सुरेश सिंह निवासी चोंचा बनगांव कोतवाली नगर, राकेश कुमार निवासी शंकरपुर थाना कुर्रा मैनपुरी, विशेष कुमार निवासी गोपालपुर थाना हसायन हाथरस, संजीव सिंह व गणेश कुमार निवासी गनेशपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी, कुलदीप कुमार निवासी बबीना थाना बिछवां जिला मैनपुरी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से घुस गई थी। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इनकी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
एटा। थाना सकीट क्षेत्र आसपुर के पास पेट्रोल पंप पर मैक्स पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील कुमार व जगवीर सिंह निवासी गांव अंगदपुर थाना सकीट घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से जगवीर की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed