{"_id":"6a783954fd7bd028e2077128","slug":"roadways-bus-and-auto-rickshaw-collide-in-etah-two-died-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में भीषण हादसा: रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में भीषण हादसा: रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल
Sun, 09 Aug 2026 01:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर हो गई। इससे माैके चीखपुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
एटा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में परौली सुहागपुर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पटियाली निवासी गुलफान सिंह पुत्र दिवारी लाल और जैथरा थाना क्षेत्र के गांव झुमरा निवासी सुक्का देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल सताना, कृष्णा, रेखा पत्नी जुगेंद्र, नंदकिशोर निवासी नगला चंदन और चंद्रपाल निवासी फगनौल शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. अखलाक ने बताया कि दुर्घटना के बाद सात घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी के सिर में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि एटा की ओर से जा रहे ऑटो की अलीगंज की ओर से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हुई। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कीर्तिका सिंह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचीं और यहां घायलों से बातचीत करते हुए मृतकों के परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन