फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident

एसएससी की परीक्षा देने जा रहे युवक की पोकलैंड मशीन की चपेट में आने से मौत

Wed, 09 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident
मृतक रमन कुमार फाइल फोटो। - फोटो : ETAH
एटा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा देने बाइक से जा रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान आगरा में मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। परिजन शवों को लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगरिया मोड़ के पास हाईवे निर्माण में लगे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार रमन कुमार (20) पुत्र रमेशचंद्र निवासी मिलावली थाना कोतवाली देहात की बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई। वहीं साथी हरिओम पुत्र प्रमोद कुमार घायल हो गया। उसने बताया कि नगरिया मोड़ के पास चालक ने पीछे बिना देखे ही डंपर चला कर टक्कर मार दी। इससे रमन डंपर के नीचे दब गया, इसको निकालने का प्रयास किया गया तो चालक छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई चमन ने डंपर चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ थाना पिलुआ में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरिओम ने बताया है कि दोनों लोग बाइक से अलीगढ़ एसएससी की परीक्षा देने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मोर्चा के पास 30 नवंबर को रोडवेज की चपेट में आने से साइकिल सवार नीतेश (29) पुत्र रामवीर सिंह निवासी घुमरिया थाना पटियाली जिला कासगंज घायल हो गया था। इसने इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव उड़ेरी निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र महावीर सिंह 24 नवंबर को राजस्थान में हादसे के दौरान घायल हो गया था। इसने इलाज के दौरान आगरा में मंगलवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed