फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rising domestic gas cylinder prices have disrupted the kitchen budget.

Etah News: घरेलू गैस सिलिंडर की महंगाई ने बिगड़ा रसोईघर का बजट

Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rising domestic gas cylinder prices have disrupted the kitchen budget.
शहर में ​स्थित गैस एजेंसी पर घेरलू सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की जानकारी लेत लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
एटा। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया है। रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी होने से गृहणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है और आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने की जानकारी मिलते ही लोग चिंतित दिखे। विशेष रूप से महिलाओं का कहना है कि पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ जाएगा। मारहरा दरवाजा निवासी आफरीन ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार विभिन्न वस्तुओं के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

रश्मि का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में समय-समय पर वृद्धि हो जाती है लेकिन मध्यम वर्गीय और निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों की आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ती। ऐसे में बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर इन्हीं परिवारों पर पड़ता है। कहा कि घरेलू खर्चों को संतुलित करना अब पहले की अपेक्षा अधिक कठिन हो गया है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक जरूरतों पर होने वाले खर्च के बीच गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि ने परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लगातार बढ़ती महंगाई से परेशानी बढ़ रही है घर का बजट बिगड़ रहा है। पहले से ही खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं अब सिलिंडर पर बढ़े दामों ने चिंता बढ़ा दी है। - शिवा चौहान, छछैना




पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल सिलिंडर के बाद अब घरेलू गैस सिलिंडर पर 29 रुपये की बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई के बजट पर भी असर पड़ेगा। - अन्नू भारद्वाज, नई बस्ती

शहर में स्थित गैस एजेंसी पर घेरलू सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की जानकारी लेत लोग। संवाद

शहर में स्थित गैस एजेंसी पर घेरलू सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की जानकारी लेत लोग। संवाद- फोटो : सांकेतिक

शहर में स्थित गैस एजेंसी पर घेरलू सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की जानकारी लेत लोग। संवाद

शहर में स्थित गैस एजेंसी पर घेरलू सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की जानकारी लेत लोग। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed