{"_id":"6a0216237030df31500d7284","slug":"ring-and-pendant-stolen-from-a-jewelers-shop-in-ghantaghar-bazaar-etah-news-c-163-1-eta1004-150460-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घंटाघर बाजार में सराफा की दुकान से अंगूठी व पेंडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घंटाघर बाजार में सराफा की दुकान से अंगूठी व पेंडल चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर बाजार में सोमवार की दोपहर सराफा की एक दुकान से एक व्यक्ति आभूषण लेकर फरार हो गया। इस संबंध में दुकान विक्रेता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
शहर के घंटाघर स्थित एक सराफा दुकान पर एक व्यक्ति दोपहर करीब 1 बजे आभूषण की खरीदारी करने के लिए पहुंचा। दुकान पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग बैठे हुए थे। इसी दौरान युवक ने उनका ध्यान भटका दिया और दुकान में रखी अंगूठी
और पेंडल लेकर भाग गया। जब उन्हें दुकान में अंगूठी और पेंडल नहीं मिला तो उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज की।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया आभूषण की दुकान पर ग्राहक बनकर आए व्यक्ति द्वारा अंगूठी और पेंडल लेकर चले जाने के संबंध में पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।