{"_id":"6820a32c0ebd83cf7305722e","slug":"revised-illegal-occupation-in-anupam-complex-threat-to-shoot-chairman-and-eo-etah-news-c-163-1-sagr1016-133437-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनुपम कांप्लेक्स में अवैध कब्जा, चेयरमैन-ईओ को गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनुपम कांप्लेक्स में अवैध कब्जा, चेयरमैन-ईओ को गोली मारने की धमकी
Sun, 11 May 2025 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 May 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिसर के अतिक्रमण प्रभारी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में अवैध कब्जा करने और चेयरमैन व ईओ को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनुपम कांप्लेक्स में अवैध कब्जे की खबर पर सहायक अतिक्रमण प्रभारी यशवीर सिंह सहित दो अन्य कर्मचारियों को लेकर 9 मई को वहां पहुंचे। देखा कि द्वितीय तल पर स्थित हॉल संख्या 1 और गैलरी पर सुशील कुमार निवासी भगीपुर ने बिना अनुमति और बिना आवंटन के अवैध रूप से कब्जा कर शटर लगा दिया है।
शटर खोलने का प्रयास किया तो सुशील कुमार आ गए और चिल्लाते हुए धमकाने लगे। कहा कि चुपचाप यहां से चले जाओ वरना तुम्हें और पालिका के उच्चाधिकारियों, ईओ, चेयरमैन को गोली मार देंगे व दुकान में आग लगा देंगे। इसके बाद पालिका के उच्चाधिकारियों सहित कर्मचारियों को गालियां देने लगे। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।