{"_id":"a35931e76f52491f87da3177f2ab9798","slug":"revenge-of-the-electric-roster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला बिजली का रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला बिजली का रोस्टर
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शासन ने फिर से बिजली का रोस्टर बदल दिया है। अब सायं सात से रात 10 बजे तक की कटौती रहेगी। दूसरी ओर, गर्मी में होने वाली दिक्कत से निपटने के लिए विभाग अभी से इंतजाम कर रहा है। शहर में 100 केवीए के 180 ट्रांसफार्मर लगाने हैं, जिनमें से 132 लग चुके हैं। वहीं तार बदलने के साथ चार और नए फीडर स्थापित किए जा रहे हैं। चार फीडर और बन रहे हैं। इस कार्य पर लगभग 26 करोड़ का खर्च आएगा।
हर बार गर्मी के मौसम में कूलर, पंखे, एसी आदि चलने के कारण लोड अधिक पड़ता है। बार-बार तार टृटने, ट्रिपिंग होने व ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी रहती है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग इंतजाम कर रहा है। विभाग का दावा है कि यदि यह सभी व्यवस्था सुचारु हो जाती हैं तो लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
अधिशासी अभियंता शहरी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना पर लगभग 26 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। उन्हाेंने बताया कि शहर में 100 केवीए के 180 ट्रांसफार्मर लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 132 ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं, जो काम कर रहे हैं। शेष ट्रांसफार्मर भी जल्द लग जाएंगे। इनके लगने से 250, 400 व 630 केवीए के ट्रांसफार्मरों पर लोड कम पड़ेगा। इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग व तार टूटने जैसी समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक शहर में 12 फीडर थे। चार और नए फीडर स्थापित कर देने से इनकी संख्या 16 हो गई है। इसके अलावा चार और नए फीडर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक फीडर पर 10 से 20 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनके लगने से लोकल फाल्ट की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
नए बने और प्रस्तावित फीडर
- चार नए फीडर ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, शीतलपुर व कांशीराम आवासीय कालोनी में स्थापित किए गए हैं। चार और नए फीडर इंडस्ट्रीयल एरिया, पटियाली गेट, जीटी रोड व कासगंज रोड पर लगेंगे। लाइन खिंच गई है। बिजलीघर पर काम चल रहा है।
शहर में फिर बिजली का रोस्टर बदल गया है। अब सायं सात से रात 10 बजे तक कटौती होगी। वहीं गर्मी में लोगों को स्थानीय स्तर पर बिजली की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए विभाग इंतजाम कर रहा है।
-राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता (शहरी)