{"_id":"69ebb51e5945bf343d03d363","slug":"revealed-called-home-via-instagram-message-beaten-to-death-etah-news-c-163-1-eta1004-149675-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खुलासाः इंस्टाग्राम से मैसेज कर बुलाया घर, पीटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खुलासाः इंस्टाग्राम से मैसेज कर बुलाया घर, पीटकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनपुर से 13 अप्रैल से लापता पवन कुमार की हत्या की गई थी। उसका शव मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में फेंका गया था। वहां पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। एटा पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। प्रेमिका के परिजन ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर उसे घर बुलाया और फिर पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पवन 13 अप्रैल की रात से अचानक लापता हो गया था। वह घर से बाहर गली में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल रहा था। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि पड़ोसी रविंद्र एवं प्रमोद से काफी समय से रंजिश चल रही है। इन लोगो ने झगड़ा कर वादिया के पति को गायब करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इसी षड़यंत्र के तहत हत्या की गई है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने खुलासे में बताया है कि प्रमोद की बेटी से पवन के करीब 2.5 वर्ष से प्रेम संबंध थे। पूर्व में भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी है, जिसका गांव में ही फैसला हो गया था। जिसके बावजूद भी पवन उसकी पुत्री से बात करता था। जिसके चलते आरोपियों द्वारा परिजनों से सलाह कर मृतक पवन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने पुत्री से इंस्टाग्राम पर मैसेज करा घर बुलवाया। घर पर प्रमोद, उसके बेटे मोहित रविन्द्र व अन्य परिजन आ गए।
विज्ञापन
सभी ने लात घूसों व डंडों से पीटकर हत्या कर शव को कमरे में रख दिया। रात्रि में करीब 1.00 बजे प्रमोद तथा उसका पुत्र मोहित पवन के शव को पीछे वाली गली से होकर खेतों के रास्ते से गांव के बाहर आए। सड़क पर खड़े अपने ट्रक से मैनपुरी क्षेत्र में घिरोर थाना क्षेत्र में फेंककर चले आए। मैनपुरी पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया। स्वाट टीम ने इसका खुलासा करते हुए प्रमोद, रविंद समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।