फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Respiratory crisis: 14 patients admitted to emergency in 24 hours

सांसों पर संकट : 24 घंटाें में 14 मरीज इमरजेंसी में भर्ती

Sat, 02 Nov 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Respiratory crisis: 14 patients admitted to emergency in 24 hours
एटा। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद बिगड़ा एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) सुधर नहीं रहा। शनिवार को भी यह 200 से ऊपर रहा। इसके चलते लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। बड़ी दिक्कत सांस के रोगियों को हुई। 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 14 सांस के रोगी भर्ती किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार के बाद शनिवार को भी एक्यूआई 200 से ऊपर रहा। दोपहर बाद कुछ कम जरूर हुआ था, लेकिन शाम के समय फिर बढ़कर 200 का आंकड़ा पार कर गया। प्रदूषण बढ़ने से सांस के रोगियों को सर्वाधिक दिक्कत रही। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की बात करें तो यहां शुक्रवार से शनिवार शाम तक 14 सांस के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन लगाई गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि 200 से अधिक एक्यूआई होने पर सांस और एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है। बेहतर है कि लोग घरों में रहें। यदि किसी कार्य बस बाहर जाना पड़ रहा है तो मास्क का प्रयोग करें। इससे खतरनाक कण हमारी सांसों में जाने से बचेंगे। आंखों और त्वचा पर एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्या आदि हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। आंखों में जलन वाले मरीजों की बात करें तो मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में शनिवार को 90 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें से करीब 30 मरीज आंखों में जलन की समस्या के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई को समझें

50 तक एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक और 101 से 200 के बीच को मध्यम कहा जाता है। जबकि 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से ऊपर गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed