फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Respect the person 's confidence grows

सम्मान से व्यक्ति का बढ़ता है आत्मविश्वास

Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
ब्यूरो, एटा अमर उजाला Updated Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Respect the person 's confidence grows
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार की रात आगरा रोड स्थित एक पैलेस में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा न्यायिक अधिकारियों का भी सम्मान किया गया।  
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने कहा कि सम्मान करने से व्यक्ति का आत्म विश्वास बढ़ता है। महासभा ने अधिवक्ताओं का सम्मान कर एक नई शुरूआत की है, जो सराहनीय है। ऐसा आयोजन कर महासभा ने सामाजिक समरसता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, क्षत्रिय राष्ट्र का रक्षक होता है। कार्यक्रम संयोजक और महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू ने कहा कि इस बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं में काफी उत्साह था।
विज्ञापन


उन्होंने समारोह में मौजूद सभी न्यायिक अधिकारियों का आभार जताया।
इससे पहले गजेंद्र सिंह और युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महासचिव रेशपाल सिंह राठौर सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाओं व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। महासभा की ओर से जिला जज केके शर्मा को भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की प्रतिमा भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान न्यायिक अधिकारी मानवेंद्र सिंह, शशीभूषण पांडेय, अनिरूद्ध कुमार तिवारी, चंद्रपाल, काशीनाथ, मनोज उपाध्याय, रोहित अग्रवाल, विनय चंद्रा, विजय कुमारी के अलावा एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह व सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कुलफ सिंह चौहान और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात चौहान ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाल सिंह पुंढीर, यदुवीर सिंह चौहान, दीपक शर्मा, लोकेंद्र बाबू, उमेश पुंढीर, निरोत्तम सिंह, नेत्रपाल शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed