फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of kidnapping threat against doctor husband

Etah News: चिकित्सक पति पर अपहरण की धमकी देने की रिपोर्ट

Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping threat against doctor husband
सांकेतिक - फोटो : संवाद
एटा। कोतवाली नगर में वंदना निवासी आदर्श नगर कॉलोनी शांतिनगर ने पति डाॅ. शैलेंद्र कुमार निवासी नगला नरे थाना पिलुआ सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। अपहरण करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

वंदना ने पुलिस को बताया कि पिता इंद्रपाल सिंह ने 8 नवंबर 2019 को शैलेंद्र कुमार के साथ काफी धूमधाम से विवाह किया था। 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का सामान व सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। मगर कुछ दिन बाद ही पति, सास मिथलेश देवी उर्फ गुड्डी देवी, ससुर दिनेश चंद्र, जेठ धर्मेंद्र और मानवेंद्र अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी दी। पिता को जानकारी दी तो पंचायत बुलाई गई लेकिन कुछ समय बाद ही यह लोग फिर परेशान करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद समझा-बुझाकर भाई ने 100000 रुपये का चेक और मां ने एक प्लॉट की रजिस्ट्री भी पति के नाम कर दी। उसके बाद भी 21 मई को पति ने रात के लगभग 11 बजे शराब पीकर बुरी तरह पीटा। 22 मई को ससुर और दोनों जेठ ने गर्दन दबाकर जान लेने का प्रयास किया। 28 मई को भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पिता उसको घर ले आए। 30 अक्तूबर 2023 को शराब पीकर पति और नगला कंचन निवासी गोविंद अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। उसे और माता-पिता को पीटा। 5 अप्रैल से पति मैसेज कर अपहरण करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed