फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of grabbing government land on former municipal head

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने की रिपोर्ट

Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report of grabbing government land on former municipal head
एटा। कोतवाली देहात में एटा के पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी पर सरकारी जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर तहसील के लेखपाल ने गाटा संख्या 278 की 0.115 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसे प्रशासन रविवार को कब्जामुक्त करा चुका है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के घिलौआ स्थित इंटर कॉलेज में अतिक्रमण को लेकर रविवार को तोड़फोड़ की गई। बाउंड्रीवॉल और 10 कमरे बुलडोजर से ढहा दिए गए थे।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने हाईकोर्ट और स्थानीय न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया, लेकिन प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी निवासी लेखपाल यदुवीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक आरोप है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बंजर की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट
एटा। कोतवाली देहात में संग्रह अमीन गिरीश चंद्र ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी रक्षपाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य से बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed