{"_id":"64723fe8b3ebce699002dc29","slug":"report-against-13-people-for-fraudulently-making-fake-deed-etah-news-c-163-1-sagr1016-40-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा करने की १३ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा करने की १३ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 27 May 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में फर्जी वसीयत से धोखाधड़ी करके बैनामा करने की रिपोर्ट १३ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इसमें ३ महिलाओं को भी शामिल किया गया है।धोखाधड़ी की रिपोर्ट एटा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने दर्ज कराई है। इसमें राजीव कैलानी निवासी मोहल्ला इंद्रपुरी, कमल खां, शकील अहमद निवासी नगला पार रामगढ़ी उम्मरगढ़ टूंडला जिला फिरोजाबाद, रामखिलाड़ी निवासी चिलासनी, कईम इस्लाम, निजाम, बच्चू अली निवासी मारहरा गेट, कारेंद्र पाल सिंह, इसकी पत्नी मिनी यादव उर्फ कामिनी यादव और पुत्र आकाश यादव निवासीगण एमपी नगर, राजकमल निवासी मुखरना थाना पिलुआ, नीलम चौहान निवासी रारपट्टी और मंजू देवी पुत्री सुरजीत कुमार निवासी अखतौली नयाबांस थाना मिरहची को नामजद किया गया है।
आरोप है कि १ मई २०२३ को गाटा संख्या ९७ व १०९ मौजा चिलासनी में रसीदन निवासी बोनई हाथरस से जमीन खरीदी थी। इस जमीन की फर्जी वसीयत राजीव कैलानी ने २९ मई २००८ को करा ली थी। इसके आधार पर प्लॉटों को बिक्री किया जाता रहा। इसमें सभी आरोपी शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।