{"_id":"6a25adcb10292bcbce018489","slug":"repair-work-on-the-jalesar-bypass-road-begins-after-a-long-wait-etah-news-c-163-1-eta1004-151681-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लंबे इंतजार के बाद जलेसर बाईपास मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लंबे इंतजार के बाद जलेसर बाईपास मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू
Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलेसर बाईपास का मरम्मत कार्य होता हुआ। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
जलेसर। जलेसर बाईपास की लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार प्रशासन ने सकारात्मक पहल शुरू कर दी है। अवागढ़-आगरा-जलेसर-एटा मार्ग (एनएच-321जी) के जलेसर खंड की दुर्दशा को भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा लगातार आंदोलन किए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। रविवार से इस मार्ग पर मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-321जी के इस खंड पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों, किसानों तथा वाहन चालकों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामूली बारिश के दौरान भी स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जहां सड़क पूरी तरह जलमग्न होकर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जलेसर पीयूष रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-321जी (एटा-इटावा खंड) के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह शाह को तत्काल कड़े निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में रविवार को विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों एवं श्रमिकों की भारी टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने गड्ढों को भरने और जलभराव की निकासी का कार्य शुरू कर दिया। कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने राहत और संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द पूरा होने से यातायात सुगम हो सकेगा।