{"_id":"0a10c4f36c8464f491e1063f2d3c3f95","slug":"remove-encroachments-from-shikohabad-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद रोड से अतिक्रमण हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद रोड से अतिक्रमण हटाए
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरूवार को प्रशासन ने शिकोहाबाद रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बीच प्रशासन ने अभियान जारी रखते हुए इस रोड से अतिक्रमण हटाए। इस दौरान एसडीएम सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। इसके चलते बाजारों से गुजरना मुश्किल है। शहर की सड़कों पर दिन भर जाम रहता है। अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। गुरुवार को शिकोहाबाद रोड पर अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार वर्मा, सीओ सिटी अजीजुल हक के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण हटवाया।
इस दौरान विरोध में उतरे व्यापारियों से अधिकारियों की कहासुनी भी हुई। इनका कहना था कि नाले के उपर जो अतिक्रमण हैं उन्हे हटाया जाए। बरसात और धूप से बचाव के लिए दुकानों पर लगाए गए टिन शैड क्यों उखाड़े जा रहे हैं। अतिक्रमण की सीमा नाले के बाद शुरू होती है न कि उसके पीछे। अधिकारियों की व्यापारियों से नोंकझोंक हुई लेकिन प्रशासन ने विरोध को नजरअंदाज कर अभियान जारी रखा। सड़कों पर रखे सामान को कर्मचारियों ने जब्त कर लिया। अभियान नई चुंगी मोहल्ला अवंतीबाई नगर तक जारी रहा। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा। अभियान शहर के प्रत्येक मार्ग पर चलाया जाएगा।