फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relief to industries, happy serviceman

उद्योगों को मिली राहत, नौकरीपेशा खुश

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relief to industries, happy serviceman
जलेसर में बनी घंट‌ियां - फोटो : Amar Ujala
पांच फीसदी टैक्स कम होने से व्यापारी खुश हैं। जलेसर के घुंघरू-घंटी कारोबारियों में भी नई उम्मीदें जगी हैं। बता दें कि जलेसर क्षेत्र में 100 से ज्यादा घंघुरू-घंटी की फर्में हैं। इनमें अधिकांश का सालाना कारोबार पांच करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऐसे में टैक्स में छूट से कारोबारी राहत की सांस ले रहे हैं। इनकम टैक्स स्लैब में छूट मिलने से नौकरीपेशा भी राहत में हैं।
विज्ञापन


कारोबारी बोले, कम होगा टैक्स का बोझ
बजट से छोटे उद्यमियों को राहत मिलेगी। उद्योग सबसे ज्यादा टैक्स की मार झेलते हैं। टैक्स में छूट मिलने फायदा होगा।
अतुल गुप्ता, घुंघरू-घंटी कारोबारी

दम तोड़ते छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को मोदी सरकार के आम बजट ने ऑक्सीजन दी है।
कैलाश चंद्र मित्तल, घुंघरू-घंटी कारोबारी


व्यापारियों को टैक्स छूट में राहत दी गई है। इनकम टैक्स स्लैब में छूट से भी फायदा मिलेगा। रोजगार में बढ़ोतरी होगी।
कपिल वार्ष्णेय, व्यापारी


आम बजट में किए गए प्रावधान राहत देने वाले हैं। व्यापारियों को टैक्स में छूट मिलेगी, तो वे नए उद्योग लगेंगे।  
संजीव जैन, व्यापारी


युवा बोले, परीक्षा एजेंसी से आएगी निष्पक्षता
उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना एक अच्छा कदम है।
प्रियांशु मिश्रा, छात्र


संकल्प योजना से मिलेगा मुकाम
युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए संकल्प योजना की शुरुआत की गई है। इसके जरिए बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा।
अमन गुप्ता, युवा
-----------------
नौकरीपेशा बोले, राहतभरा बजट
बजट ने मध्यम वर्ग को खासी राहत दी है। इनकम टैक्स में छूट मिलने से काफी राहत मिलेगी।  
जितेंद्र कुमार, सर्विस मैन
------------
आमजन का है बजट
इनकम टैक्स में छूट मिलने से नौकरीपेशा लोगों को खासा फायदा मिलेगा। अब लगा है कि सरकार लोगों के बारे में सोचती है।  
आशीष जैन, शिक्षक

महिलाओं ने भी सराहा
महंगाई पर रोक लगना बेहद जरूरी है। इनकम टैक्स में छूट मिलने से रसोई का बजट भी संभलेगा।  
अंजू अग्रवाल, गृहिणी
--------------
गर्भवती महिलाओं को सरकार छह हजार रुपये देगी। इस आर्थिक मदद से महिलाओं को फायदा होगा।
महक जैन, गृहिणी


दूरगामी परिणाम देगा बजट
बजट अच्छी अर्थव्यवस्था की नींव रखेगा। तीन लाख रुपये तक ही कैश लेन-देन से भ्रष्टाचार कम होगा।
सुन्नेश जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता टैक्सेशन


बजट के सुखद परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। बाजार का हाल सुधरेगा। महंगाई में भी कमी आएगी।
पूनम अग्रवाल, वित्तीय विशेषज्ञ


आंगनबाड़ी केंद्रों के बहुरेंगे दिन
बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना एक अच्छा कदम बताया गया है। इससे जिले में बन रहे 24 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन



खेलो इंडिया को मिले बजट
जिले में खेलो इंडिया योजना के तहत पिछले वर्ष प्रस्ताव बनाकर भेजा गया, लेकिन बजट नहीं मिल सका। इस बार प्रावधान होने से बजट मिलने की उम्मीद है।

-
रेल लाइन विस्तार नहीं होने से निराशा
बजट में जिले की रेल लाइन को विस्तार नहीं मिलने से लोग निराश हैं। विवेक आर्यस सत्य, प्रवीन गुप्ता कहते हैं कि लक्ष्य संस्था ने कई बार मांग उठाई है, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशल केंद्रों से मिटेगी बेरोजगारी
सोरों। बजट की तीर्थ पुरोहित रामेश्वरदयाल महेरे ने सराहना की है। कहा कि तीर्थ पर्यटन के लिए डेडिकेटेड रेल कारिडोर, कोच मित्र नियुक्त किये जाने का फैसला सराहनीय है। शैलेंद्र महेरे ने पीएम कौशल केंद्र का 600 जिलों में विस्तार पर खुशी जाहिर की। व्यापारी विनोद गुप्ता ने कहा कि टैक्स छूट को राहतभरा कदम बताया। पवन उपाध्याय ने कैश में राजनीतिक दलों के चंदे अंकुश की सराहना की। उद्याोगपति राजकुमार साहू ने कारपोरेट टैक्स घटाने पर खुशी जताई है।



आम बजट के साथ पेश किए गए रेल बजट ने एक बार फिर कासगंज के लोगों को निराश किया। कोई नई ट्रेन मिली और न ही यहां के रेल फाटक के लिए ओवर ब्रिज को मंजूरी मिली। जबकि रेल बजट में यहां के लोग कासगंज, कानपुर, मथुरा रेलवे लाइन पर भोपाल, गुना, इंदौर रूट के लिए ट्रेनों मिलने की उम्मीदें पाले थे। सोरों तीर्थ के लिए कोई तीर्थ स्पेशल ट्रेन का कनेक्शन नहीं दिया है।
 
आयकर में जो छूट दी गई है वह मंशा के अनुरूप नहीं है। छोटे व्यापारियों के लिए भी कुछ नहीं है।
 सतीश गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल


कारोबारियों को लेकर सरकार का नजरिया राहत भरा नहीं है। तीन लाख से अधिक के नकद भुगतान पर रोक लगाना गलत है।
अनिल गुप्ता कारोबारी


रेल बजट में इस इलाके को कुछ नहीं मिला है। न ट्रेन मिली, न रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कोई योजना।  
अमित पल्तानी कारोबारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed