{"_id":"61589d998ebc3e62546e6335","slug":"relief-repair-work-of-gt-road-started-in-the-city-etah-news-agr510017327","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: शहर में तीन महीने बाद शुरू हुई जीटी रोड की मरम्मत, लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: शहर में तीन महीने बाद शुरू हुई जीटी रोड की मरम्मत, लोगों को होगी सहूलियत
Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा के शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। जल निगम ने सीवर लाइन डालने के बाद जीटी रोड की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। करीब तीन महीने से रोड की एक लेन बंद पड़ी है। यातायात के बीच लोगों को यहां हर समय जाम जैसे हालतों से जूझना पड़ता है। मरम्मत के बाद समस्या का निराकरण हो सकेगा।
जल निगम ने जीटी रोड स्थित गोशाला से हाथी गेट तक सीवर लाइन डालने का कार्य किया था। करीब तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अब निगम ने गोशाला की ओर से सड़क बनाना शुरू कर दिया है। कई महीनों से उखड़ी पड़ी सड़क की मरम्मत होते देख लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी करा रहा डिवाइडर का काम
शहर के जीटी रोड के बीच डिवाइडर की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। वर्तमान में करीब 80 फीसदी मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि जल्द ही डिवाइडर की मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।