{"_id":"659443b6f263b215840488bb","slug":"rekha-had-come-in-contact-with-the-young-man-on-facebook-even-before-diwali-etah-news-c-163-1-sagr1016-10685-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फेसबुक पर युवक के संपर्क में दिवाली से पहले ही आई थी रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फेसबुक पर युवक के संपर्क में दिवाली से पहले ही आई थी रेखा
Tue, 02 Jan 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव कटैलिया निवासी आकाश जाटव से फेसबुक पर प्यार व शादी के बाद हत्या की शिकार हुई रेखा दिवाली से पहले संपर्क में आई थी। इस बात का खुलासा पिता ने थाना पहुंचकर किया है। पुलिस ने मंगलवार को पिता व अन्य परिजन के बयान लिए हैं। दबाव बनाकर फैसला करने का आरोप भी ग्रामीणों पर लगाया गया है। आरोपी पति और सास ससुर अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला रेखा का पिता लालाराम पासवान मंगलवार की सुबह अन्य परिजन के साथ थाने पहुंच गया। परिजन के बयान लिए गए हैं। भाई कृष्णा पासवान ने बताया कि दिवाली से 4 दिन पहले ही घर छोड़कर आकाश के साथ चली गई थी। तब दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया गया। आकाश मैट्रो स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया था। मां मुन्नी पासवान ने बताया कि बेटी आकाश को शर्मा जाति का ही जानती थी, यही आकाश ने बताया था। इसके चलते शादी के लिए राजी हो गई थी, बेटी के भविष्य को लेकर 14 दिसंबर को शादी अवागढ आकर कर दी थी। हत्या वाले दिन बेटी ने फोन करके बताया कि आकाश और उसके माता-पिता दहेज में अन्य सामान मांगने को लेकर पिटाई कर परेशान कर रहे हैं। यह भी बताया कि आकाश शर्मा जाति का नहीं है किसी अन्य जाति का है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लगातार पुलिस टीमें पीछे लगी हुई हैं। आरोपी पकड़ में नहीं आ पा रहे है, गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही पकड़ा जाएगा और पूछताछ के बाद सही वजह सामने आ सकेगी।