{"_id":"6a0df4be03987244a900e616","slug":"recognition-of-schools-will-not-work-without-u-dise-code-etah-news-c-163-1-eta1004-150905-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यू-डायस कोड के बिना नहीं चलेगी स्कूलों की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यू-डायस कोड के बिना नहीं चलेगी स्कूलों की मान्यता
Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के संचालित यू-डायस कोड विहीन विद्यालय जिन्होंने अभी तक यू-डायस कोड प्राप्त ही नहीं किया है। उस विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य प्रारूप पर सूचना भरकर अपनी-अपनी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्तुति सहित विद्यालय की मान्यता की प्रमाणित छायाप्रति के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। विभागीय रिकॉर्ड में भी बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों का डेटा मान्य नहीं माना जाएगा। नए यू-डायस कोड के लिए आवेदन करने के लिए लिंक 28 मई तक सक्रिय रहेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश न कराएं।