फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   RC issued for 101 electricity bill defaulters

101 विद्युत बिल बकाएदारों की आरसी जारी

Tue, 13 Jul 2021 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
RC issued for 101 electricity bill defaulters
एटा। शहर में 31 हजार के करीब विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत निगम के बकाएदार हैं। बार-बार जागरूक करने के बाद भी बिल जमा न करने पर 101 बकाएदारों की आरसी जारी कर दी गई है। अधिशाषी अभियंता (नगर क्षेत्र) आरबी राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शहर में पांच हजार रुपये से अधिक के बिल बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जून में दस हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि शहर के 101 बड़े बकाएदारों से निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संपर्क कर बिजली बिल जमा करने को कहा, लेकिन उन्होंने बिजली बिल जमा नहीं किया। इसी को लेकर 101 बकाएदारों की आरसी जारी की गई है। इनमें एक लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक के बकायेदार शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed